इंडोनेशिया ट्रेन हादसे में 14 यात्री मरे

इंडोनेशिया ट्रेन हादसे में 14 यात्री मरे

जकार्ता [महामीडिया]

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के बाहर दो ट्रेनों की टक्कर हो गई जिसमें 14 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में 84 अन्य घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद बचाव दल अब भी मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटा है। यह टक्कर सोमवार देर रात जकार्ता के बाहर बेकासी इलाके में एक कम्यूटर ट्रेन और एक लंबी दूरी की ट्रेन के बीच हुई है। कुछ लोग अब भी जिंदा हैं लेकिन ट्रेन के मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

सम्बंधित ख़बरें