पांचवीं और आठवीं की पूरक परीक्षा एक जून से
भोपाल [महामीडिया]
म.प्र.में 2025-26 की पांचवीं और आठवीं के अनुत्तीर्ण और अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। यह परीक्षा एक जून से 6 जून 2026 तक आयोजित होगी। इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, ओआरएस और स्वास्थ्य सुविधाएं अनिवार्य की गई हैं। साथ ही परीक्षा से पहले छात्रों के लिए अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्र बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें।