मिसाइल हमले में अफगानिस्तान के सात लोग मरे
मुंबई [महामीडिया]
अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सोमवार को हुए पाकिस्तानी मिसाइल हमलों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 75 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में यूनिवर्सिटी के छात्र, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं। राजधानी असदाबाद में घरों के साथ-साथ सैयद जमालुद्दीन अफगानी यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया है । तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि यह हमले पाकिस्तान की तरफ से किए गए।