अधिकमास में शनिश्चरी अमावस्या का महासंयोग
उज्जैन [महामीडिया] 27 साल बाद ज्येष्ठ अधिकमास में शनिश्चरी अमावस्या पर 16 मई को शनिश्चरी अमावस्या का महासंयोग बनने जा रहा है। इस दिन मोक्षदायिनी शिप्रा के त्रिवेणी संगम पर पर्व स्नान होगा। देशभर से हजारों भक्त उज्जैन पहुंचेंगे। शाम को शहर के शनि मंदिरों में भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ज्येष्ठ अधिकमास में शनिश्चरी अमावस्या का ऐसा ही संयोग सन 1999 में बना था।