भारत और रूस मिलकर समारा में उर्वरक संयन्त्र लगाएंगे

भारत और रूस मिलकर समारा में उर्वरक संयन्त्र लगाएंगे

भोपाल [ महामीडिया] 

भारत और रूस ने सयुंक्त उपक्रम में उर्वरक संयन्त्र की प्रक्रिया तेज कर दी हैं। यह उर्वरक संयन्त्र रूस के समारा में लगाया जा रहा है जो अगले दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसको लेकर हाल ही में एक भारतीय दल ने रूस का दौरा किया है। रूस में लगने वाले 20 लाख टन क्षमता के यूरिया परियोजना में इंडियन पोटाश लिमिटेड और एनएफएल शामिल हैं। इस परियोजना से भारत खाद के आयात पर निर्भरता कम करना चाहता है। भारत अपनी खेती के लिए नाइट्रोजन आधारित खाद 'यूरिया' पर बहुत ज्यादा निर्भर है। वर्तमान में भारत अपनी जरूरत का करीब 71% यूरिया मिडल-ईस्ट के देशों से आयात करता है।

सम्बंधित ख़बरें