पिस्ता की कीमतों मे भारी वृद्धि

पिस्ता की कीमतों मे भारी वृद्धि

भोपाल [ महामीडिया] पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ईरान से आपूर्ति बाधित होने से भारत में पिस्ता की कीमतों में भारी उछाल आया है। मार्च 2026 में कीमतों में ₹100 से ₹300 प्रति किलो तक की वृद्धि हुयी है जो पिस्ता 1200-1500 प्रति किलो रहता था वह अब 1500 प्रति किलो तक बिक रहा है । यह 8 साल का उच्चतम स्तर है जो ईरान के प्रमुख निर्यातक होने के कारण वैश्विक बाजार को प्रभावित कर रहा है। ईरान और अमेरिका मिलकर दुनिया की लगभग 80% पिस्ता आपूर्ति पूरी करते हैं जिसमें अमेरिका सबसे बड़ा उत्पादक है। ईरान पर हुए हमले ने पिस्ता के बाजार का समीकरण ही बदल दिया है। पहले की तुलना में 50-70% ही माल आ रहा है।  पिस्ता के साथ ही बादाम  और अन्य ड्राई फ्रूट्स के दाम भी 25-30% तक बढ़े हैं। व्यापारी ईरान से पिस्ता, बादाम, अंजीर, खजूर और हींग की सीमित आपूर्ति से चिंतित हैं जिससे आगामी समय में भी कीमतें ऊंची रहने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें