NEET UG परीक्षा 3 मई को
भोपाल [ महामीडिया] NEET UG परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह परीक्षा एकल पारी में होगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा देश के 552 शहरों और 14 विदेशी शहरों में होगी।