नोएडा में अब तक 300 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
भोपाल [ महामीडिया] नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारी मंगलवार को भी सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। भीड़ ने 2–3 जगहों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। पुलिस ने थोड़ी देर में ही हालात पर काबू पा लिया। प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया। नोएडा के सेक्टर-121, 70 और 80 में भीड़ सकड़ पर उतर आई और पथराव किया। फिलहाल नोएडा में स्थिति सामान्य बताई जा रही है लेकिन प्रशासन सतर्क मोड में है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी जारी ह। करीब 300 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात फैक्ट्री कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी। न्यूनतम मजदूरी दरों में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से लागू होगी। सोमवार को बवाल के बाद हाईलेवल कमेटी ने रात में कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके बाद रात डेढ़ बजे सरकार ने आदेश जारी कर कमेटी की सिफारिशों पर मुहर लगा दी।