दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर लोकार्पित

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर लोकार्पित

भोपाल [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन कर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।  इस मौके पर केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित थे । इसके पहले देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री ने सुबह करीब 11:15 बजे एक भव्य रोड शो किया जहां जनसैलाब में प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया।  इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम करना है।

सम्बंधित ख़बरें