छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हादसा

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हादसा

भोपाल [ महामीडिया] छत्तीसगढ़ के सक्ती  जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा हो गया है। प्लांट में बॉयलर फटने से 40 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के समय कई कर्मचारी प्लांट में काम कर रहे थे जो इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे में कुछ लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

सम्बंधित ख़बरें