म.प्र. के रतलाम में सबसे अधिक गर्मी

म.प्र. के रतलाम में सबसे अधिक गर्मी

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में अब गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक हो चली है । तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचते ही प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं।  रतलाम सबसे ज्यादा तपता रहा जहां पारा 41.2 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी। मौसम विभाग ने साफ संकेत दे दिए हैं कि 16 अप्रैल से प्रदेश में लू का असर तेज होने वाला है जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें