केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे
भोपाल [ महामीडिया]
केदारनाथ धाम इन दिनों बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है जहां एक ओर यह दृश्य बेहद मनमोहक और आकर्षक लग रहा है वहीं दूसरी ओर आगामी यात्रा तैयारियों के लिए यह स्थिति चुनौती भी बन गई है। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने हैं ऐसे में प्रशासन तेजी से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।भारी बर्फबारी के चलते यात्रा मार्गों को साफ करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।पैदल मार्गों पर जमी बर्फ और ग्लेशियर के कारण आवाजाही बाधित हो रही है। इसी बीच बड़ी लिनचोली क्षेत्र के पास थारू कैंप के नजदीक ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है।