छत्तीसगढ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि घोटाला उजागर

छत्तीसगढ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि घोटाला उजागर

भोपाल [ महामीडिया] 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में छत्तीसगढ में  बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है जहां 11 हजार से अधिक संदिग्ध किसानों की पहचान की गई है। 2,163 ऐसे किसानों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है फिर भी उनके बैंक खातों में राशि स्थानांतरित होती रही। प्रारंभिक जांच में 1,310 किसान अपात्र पाए गए हैं। इनके नामों को हटाने के लिए सूची मुख्यालय भेज दी गई है वहीं शेष किसानों का सत्यापन जारी है। मामला खुलने के बाद प्रशासन ने संदिग्ध खातों को ब्लाक कर दिया है और शेष मामलों की जांच जारी है। विभाग और स्वजन की लापरवाही विभाग ने वर्षों तक किसानों का भौतिक सत्यापन नहीं किया वहीं स्वजन ने भी मृत्यु की जानकारी छुपाई। कई मामलों में बैंक खाते और मोबाइल नंबर तक बदल दिए गए जिससे फर्जीवाड़ा लंबे समय तक चलता रहा।

सम्बंधित ख़बरें