मऊगंज में रील बनाते समय तीन युवक मरे

मऊगंज में रील बनाते समय तीन युवक मरे

भोपाल [ महामीडिया] रील बनाने का शौक आज के युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ताजा मामला मऊगंज जिले से सामने आया है जहां नेशनल हाईवे पर रील बनाने के चक्कर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह दर्दनाक हादसा आज मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिया के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे में पल्सर सवार उपलक्ष्य कोल (17), अमरीश कोल (22) और हेमराज कोल (17) की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी बेला थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं वहीं दूसरी बाइक पर सवार प्रशांत द्विवेदी (19) और प्रदीप द्विवेदी (17) जो चितईपुरवा पिपरा के रहने वाले हैं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें