सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने

सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने

भोपाल [ महामीडिया] सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। एनडीए की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। नीतीश कुमार ने आज मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वह सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली थी। इसी के साथ बिहार में उनके दो दशक के शासन का अंत हो गया है ।

सम्बंधित ख़बरें