फिरोजपुर सड़क हादसे में 9 लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] पंजाब के फिरोजपुर में फाजिल्का रोड पर आज शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना जंगा वाले मोड़ के पास एक पिकअप गाड़ी और घोड़ा ट्रॉला के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है । कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में शुरू किया गया है।