पांच राजयोगों में अक्षय तृतीया पर्व 20 अप्रैल को
भोपाल [ महामीडिया] अक्षय तृतीया वाले दिन गुरु-चंद्रमा एक ही राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। इस दिन त्रिपुष्कर राजयोग, आयुष्मान राजयोग, मालव्य राजयोग और शश राजयोग का निर्माण होगा । अक्षय तृतीया का सर्वसिद्ध मुहूर्त के रूप में भी विशेष महत्त्व है। मान्यता है कि इस दिन कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य जैसे गृह-प्रवेश, वस्त्र-आभूषणों की खरीददारी या घर, भूखण्ड, वाहन आदि की खरीददारी से सम्बन्धित कार्य किए जा सकते हैं।नवीन वस्त्र, आभूषण आदि धारण करने और नई संस्था, समाज आदि की स्थापना या उदघाटन का कार्य श्रेष्ठ माना जाता है। वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजकर 49 मिनट पर होगा और समापन 20 अप्रैल 2026 को प्रातः 7 बजकर 27 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार अक्षय तृतीया का पर्व 2o अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन स्वर्ण क्रय का शुभ समय 20 अप्रैल प्रातः 10:49 से 20 अप्रैल प्रातः 06:14 तक विशेष मंगलकारी माना गया है।