आज शेयर बाजार भारी बढ़त पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] आज 15 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी रही जिसमें सेंसेक्स 1270 अंक से अधिक उछलकर 78,000 के करीब और निफ्टी 24,000 के पार बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में भारी खरीदारी के कारण बाजार में यह उछाल देखा गया। सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वालों शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट,और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शामिल हैं, जबकि नुकसान उठाने वालों में डॉ. रेड्डीज लैब्स और कोल इंडिया शामिल हैं।