म.प्र.में जनगणना का पहला चरण आज से शुरू
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.में जनगणना 2027 का पहला चरण आज गुरुवार से शुरू गया हो है। इसमें अगले 45 दिन तक मकानों और उनमें रहने वाले परिवारों की गणना की जाएगी। शुरुआती 15 दिन 16 से 30 अप्रैल तक आमजन खुद ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे, जिसमें 33 सवालों के जवाब देने होंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन करेंगे। स्व-गणना पोर्टलआजगुरुवार सुबह 6 बजे से एक्टिव हो गया है। यह पोर्टल 16 से 30 अप्रैल तक रोज सुबह 6 से रात 12 बजे तक खुला रहेगा। प्रदेश का कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर स्व-गणना में भाग लेकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है। इस प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। 1 मई से जनगणनाकर्मी मकानों और परिवारों की गणना के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू करेंगे, जो 30 मई तक चलेगा।