महिला आरक्षण से जुड़े 3 बिल संसद में पेश
भोपाल [ महामीडिया]
महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिल आज संसद में पेश किए गए। इन बिलों में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 2029 से 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव है। इसके लिए तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है जिसका आज पहला दिन है।
लोकसभा में भाजपा की ओर से बहस की शुरुआत कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे। भाजपा की तरफ से बहस में सांसद बांसुरी स्वराज, रक्षा खडसे, अपराजिता सारंगी, कंगना रनोट और धर्मशीला गुप्ता शामिल होंगी। प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 3 बजे लोकसभा में बोल सकते हैं।