नवीनतम
म.प्र. में नई तबादला नीति इस माह के अंत तक
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र.में वर्ष 2026 के लिए नई तबादला नीति जल्द लागू होने वाली है जिसके तहत एक महीने के लिए तबादलों पर लगी पाबंदी हटेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग इसका ड्राफ्ट तैयार कर रहा है जिसे अप्रैल के अंत तक कैबिनेट में पेश किया जा सकता है। सभी विभागों में कुल कर्मचारियों के केवल 10% तक ही तबादले किए जाएंगे। जिलों में तबादलों का अधिकार प्रभारी मंत्रियों के पास होगा। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी मनपसंद जगह पर काम करने का मौका मिल सकता है ।