खराब बीज बेचने वाली नोबेल सीड्स पर 14 लाख का जुर्माना

खराब बीज बेचने वाली नोबेल सीड्स पर 14 लाख का जुर्माना

भोपाल [ महामीडिया] किसानों को गोभी के खराब बीज बेचने वाली कंपनी को राज्य उपभोक्ता आयोग ने 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक महीने के भीतर भुगतान नहीं करने पर छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने नोबेल सीड्स प्राइवेट लिमिटेड की अपीलों को खारिज कर दिया है। जिला उपभोक्ता आयोग कबीरधाम के उस निर्णय को बरकरार रखा है जिसमें घटिया बीज के कारण किसानों को हुए नुकसान की भरपाई का आदेश दिया गया  था।

सम्बंधित ख़बरें