ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय एकात्म पर्व का आयोजन कल से
भोपाल [ महामीडिया]
आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर ओंकारेश्वर में 17 से 21 अप्रैल तक आचार्य शंकर प्रकटोत्सव के तहत 5 दिनी एकात्म पर्व का आयोजन होगा। यह आयोजन मांधाता पर्वत स्थित एकात्म धाम में होगा। आचार्य शंकर प्रकटोत्सव पर संत, विद्वान और मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। जिसमे अद्वैत दर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वैदिक अनुष्ठान और 700 युवाओं का ‘शंकरदूत’ दीक्षा समारोह मुख्य आकर्षण रहेंगे।