सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित
भोपाल [ महामीडिया] सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया गया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर पर चेक किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। आज बुधवार 15 अप्रैल को शाम 4 बजे परीक्षा परिणाम घोषित किये गए हैं । यह परीक्षाएं 2026 में 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। भोपाल रीजन में इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए एक लाख 15 हजार 889 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी । इस साल 10वीं बोर्ड में 93.70% छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। 2025 की तुलना में यह 0.04% अधिक है। हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। 10वीं बोर्ड में इस साल छात्राओं का पासिंग पर्सेंटेज 94.99% और छात्रों का 92.69% रहा है ।