आज मेष संक्रांति

आज मेष संक्रांति

भोपाल [ महामीडिया] 

मेष संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं जिसे ज्योतिष शास्त्र में उनकी उच्च राशि माना गया है।  जब सूर्य अपनी उच्च स्थिति में होते हैं तब उनका प्रभाव पृथ्वी पर अधिक सकारात्मक और शक्तिशाली होता है। मेष संक्रांति को कई जगहों पर नववर्ष की शुरुआत के रूप में भी देखा जाता है यह दिन सकारात्मक ऊर्जा, नई योजनाओं और जीवन में प्रगति का संकेत देता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का विशेष फल मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

सम्बंधित ख़बरें