एशियाई विकास बैंक ने भारत के ग्रोथ अनुमान को बढ़ाया
भोपाल [ महामीडिया] एशियाई विकास बैंक ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.9% रहने का अनुमान बताया है जो मजबूत घरेलू मांग के कारण स्थिर बनी रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार FY28 में विकास दर 7.3% तक पहुंच सकती है जिसका कारण घरेलू सुधार, यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते का लाभ और सरकारी कर्मचारियों के वेतन में संभावित बढ़ोतरी है। इसके पहले एशियाई विकास बैंक ने दिसंबर 2025 में FY27 के लिए 6.5% की वृद्धि दर का अनुमान लगाया था जिसे अब बढ़ाकर 6.9% कर दिया गया है।