बाबा केदार की पंचमुखी डोली गौरीकुंड पहुंची
भोपाल [ महामीडिया]
चारधाम यात्रा का आज दूसरा दिन है। यमुनोत्री में 4125 और गंगोत्री में आज 5133 लोगों ने दर्शन किए हैं। वहीं बाबा केदार की पंचमुखी डोली भी रुद्रप्रयाग के फाटा से निकल गौरीकुंड पहुंच चुकी है। केदारनाथ पंचमुखी चल विग्रह डोली ने फाटा से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर पहुंची। इस दौरान केदारनाथ धाम को रंग विरेंगे फूलों से सजाया जा रहा है। 22 अप्रैल को शुभलग्नानुसार भगवान केदारनाथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। रविवार को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बाद बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई थी।