महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस द्वारा विरोध
भोपाल [ महामीडिया] राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को सशक्त नहीं बनाएगा। यह शर्मनाक कानून है पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना कहा ऑपरेशन सिंदूर और नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया है। इस पर एनडीए सांसदों ने कड़ा विरोध किया और बोले राहुल प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने उनके विवादित शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया। परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। तीनों बिलों पर आज मतदान होगा ।