नवीनतम
इक्वाडोर के राष्ट्रपति पर घातक हमला
मुंबई [महामीडिया]इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ पर जानलेवा हमला हुआ है। दरअसल करीब 500 प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति नोबोआ के काफिले पर हमला किया और पत्थर मारे। गनीमत रही कि इस हमले में राष्ट्रपति नोबोआ को चोट नहीं पहुंची औरवह सुरक्षित हैं। राष्ट्रपति पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।