नवीनतम
विदेश मंत्री ने वर्तमान संघर्षों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया
नई दिल्ली (महामीडिया): वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज से दो दिन के लिए स्विट्जरलैंड की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन और स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की राज्य सचिव हेलेन बुडलिगर आर्टिडा से मुलाकात करेंगे। श्री गोयल स्विस दवा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी को मजबूत करेगी और भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते के कार्यान्वयन पर बातचीत को आसान बनाएगी।
यात्रा के दौरान श्री गोयल ज्यूरिख में स्विस कंपनियों और निवेशकों के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश विस्तार के अवसरों पर चर्चा करेंगे।