गुजरात सड़क हादसे में पांच लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया]
गुजरात के मोरबी-हलवद हाईवे पर चरड़वा गांव के बाहरी इलाके में बीती रात एक भयानक सड़क हादसे में रणछोड़गढ़ गांव के 5 युवकों की जान चली गई है। एक तेज रफ्तार कार फैक्ट्री से निकल रहे डंपर से टकरा गई जिससे कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस हादसे में कार में सवार 7 लोगों में से 5 की मौत हो गई जबकि 2 लोगों की हालत बहुत गंभीर है।