गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण आज
भोपाल [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण हरदोई से करेंगे। मेरठ से प्रयागराज तक बने 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद यात्रियों का सफर सिर्फ 6 घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी तक इसमें 10 से 12 घंटे का समय लगता था। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से सिर्फ मेरठ प्रयागराज ही नहीं, दिल्ली से आने वाले यात्रियों को भी मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आना आसान होगा। गंगा एक्सप्रेसवे के साथ 2 मीटर चौड़ा यूटिलिटी कॉरीडोर बनाया गया है। इंटरनेट केबल बिछाने या मरम्मत करने के लिए एक्सप्रेसवे की सड़क को कभी खोदना नहीं पड़ेगा। इस प्री बिल्ट कॉरीडोर के भीतर ऑप्टिकल फाइबर, गैस पाइपलाइन, बिजली के तार या कोई और वायर बिछाई जा सकती है। एक्सप्रेसवे के नीचे डार्क फाइबर यूपी के उन 519 गांवों और पिछड़े जिले के लिए ब्रॉडबैंड हाईवे का काम करेगा। हर गांव को हाईस्पीड 5जी कनेक्टिविटी मिलेगी।