नवीनतम
रूस के कच्चे तेल की आपूर्ति में वृद्धि
मुंबई [महामीडिया] रूस से भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति सितंबर के शुरुआत में 15.5 लाख बैरल प्रति दिन तक पहुँच गई है जबकि यह अगस्त में 14.9 लाख बैरल प्रतिदिन था। भारत की तेल कंपनियां रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रख रही हैं । इन कंपनियों का तर्क है कि रूस के तेल पर प्रत्यक्ष प्रतिबंध नहीं हैं। भारत के रिफाइनरियों ने रूस के साथ तेल खरीद के जो सौदे जुलाई में किए थे उनकी आवक सितंबर की शुरुआत में हुई है। प्रतिबंधों का असर सितंबर के अंत या अक्टूबर से ज्यादा स्पष्ट होगा।