भारत समुद्री बीमा कोष तैयार करेगा
भोपाल [ महामीडिया] भारत की सामान्य बीमा कंपनियां पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट के बीच अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों से गुजरने वाले जहाजों को युद्ध बीमा सुरक्षा देने के लिए समुद्री बीमा कोष तैयार करने पर विचार कर रही हैं। ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण दुनिया भर में समुद्री व्यापार प्रभावित हुआ है भारतीय निर्यातकों को भी तगड़ी चोट पहुंची है।इस कोष के लिए सरकार भी संप्रभु गारंटी की पेशकश कर सकती है। बीमा उद्योग फरवरी 2026 तक समुद्री मार्ग से आवाजाही के दौरान जोखिम से सुरक्षा के लिए बीमा कंपनियों के पास जमा कुल प्रीमियम का 8 प्रतिशत हिस्सा देने के लिए बातचीत कर रहा है। इस कोष का प्रबंधन भारतीय सामान्य बीमा निगम करेगी। इसमें समुद्री व्यवसाय का बीमा करने वाली सामान्य बीमा कंपनियां भी शामिल होंगी।