विशेष गहन पुनरीक्षण में छह करोड़ से अधिक मतदाता कम हुए
भोपाल [ महामीडिया] चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे सत्र के तहत अंतिम सूची जारी की गई है। इसके पूरा होने के बाद 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट में कुल 6.08 करोड़ नाम कम हुए हैं। पिछले साल 27 अक्टूबर को विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने से पहले 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाता करीब 51 करोड़ थे।अंतिम सूची के बाद यह संख्या 44.92 करोड़ रह गई है।