जबलपुर में पांच निजी अस्पतालों का पंजीयन रद्द

जबलपुर में पांच निजी अस्पतालों का पंजीयन रद्द

भोपाल [ महामीडिया] जबलपुर के पांच निजी अस्पतालों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह जिले के 240 निजी क्लीनिकों का पंजीयन नवीनीकरण प्रस्तावित था पंजीयन की आवश्यक औपचारिकता पूर्ण न करने पर कुल 121 क्लीनिकों का संचालन बंद करने का आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिए हैं। नियमानुसार निजी अस्पतालों व क्लीनिकों को पंजीयन तीन साल की अवधि के लिए प्रदान किया जाता है। निर्धारित अवधि पूर्ण होने पर संबंधित संस्थानों को पंजीयन नवीनीकरण हेतु आवेदन करना अनिवार्य है। आदित्य सुपरस्पेशलिस्ट हाॅस्पिटल तथा श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल के पास नवीन फायर सेफटी सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण उनका पंजीयन निरस्त किया गया है। इसके अलावा आकांक्षा हॉस्पिटल, ग्रोवर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल तथा स्मार्ट सिटी हाॅस्पिटल का पंजीयन निरस्त किया गया है। 

 

सम्बंधित ख़बरें