रायसेन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव शुरु
भोपाल [ महामीडिया] रायसेन जिले के दशहरा मैदान में आज शनिवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हुई। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, मोहन यादव और शिवराज चौहान की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया। दोपहर 12:30 बजे नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर किसानों को संबोधित किया। इस दौरान आधुनिक खेती, तकनीक और बाजार से जुड़ी जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया। आयोजन का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों, उन्नत बीज, बाजार व्यवस्था और फसल प्रबंधन की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाना है। मंच से नेताओं ने किसानों से हर सत्र में भाग लेने की अपील की ताकि वे अधिकतम लाभ ले सकें।