जेईई मेन्स की अस्थायी उत्तर पुस्तिका आज जारी होगी
भोपाल [ महामीडिया]
आज 11 अप्रैल को जेईई मेन्स 2026 सत्र 2 की अस्थायी उत्तर पुस्तिका और प्रतिक्रिया पत्रक जारी होगी। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके इसे देख सकते हैं। आंसर की पर आपत्तियां एक निश्चित समय के लिए उपलब्ध होंगी जिसके लिए हर प्रश्न के लिए ₹200 का शुल्क देना होगा। फाइनल आंसर की और परिणाम 20 अप्रैल के आसपास आने की उम्मीद है।