खंडवा के नवचंडी मेला भूमि निर्माण कार्यों पर रोक

खंडवा के नवचंडी मेला भूमि निर्माण कार्यों पर रोक

भोपाल [ महामीडिया] जबलपुर हाईकोर्ट ने खंडवा में नवचंडी मेला भूमि पर नगर निगम द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने माना कि यह निर्माण जनहित के विरुद्ध है और इससे भीड़ प्रबंधन व पार्किंग प्रभावित होगी, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खतरा है। नगर निगम ने पिछले 2 साल से इस जमीन पर कब्जा कर लिया था। नवचंडी मेला भूमि का पारंपरिक प्रबंधन महंत बाबा गंगाराम द्वारा किया जाता था लेकिन नगर निगम ने जमीन हैंडओवर होने का हवाला देकर यहां निर्माण शुरू कर दिया था।

सम्बंधित ख़बरें