उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में एक आधुनिक स्काईवॉक बनाने की योजना तैयार की गई है इसकी लंबाई लगभग 800 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। यह ऊंचा वॉकवे विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सुरक्षित और आसान आवागमन सुनिश्चित करेगा। सिंहस्थ के सुचारू संचालन के लिए मेला कार्यालय भी बनाया जाएगा। स्काईवॉक बनने से श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चलने की जरूरत कम होगी। इससे ट्रैफिक का दबाव घटेगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। एलिवेटेड वॉकवे के कारण वाहन और पैदल यात्री अलग-अलग रहेंगे, जिससे व्यवस्था बेहतर बनेगी। इसके अलावा, इसमें एस्केलेटर, लिफ्ट और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि सभी वर्ग के लोग आसानी से इसका उपयोग कर सकें।