भारतीय मूल की कमला अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगी

भारतीय मूल की कमला अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगी

भोपाल [ महा मीडिया] भारतीय मूल की अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने 2028 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर संकेत दिया है कि वह दोबारा चुनाव लड़ सकती हैं। न्यूयॉर्क में नेशनल एक्शन नेटवर्क की बैठक के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने कहा “हो सकता है, मैं इस बारे में सोच रही हूं।” उनके इस उत्तर पर वहां उपस्थित  लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं। हैरिस ने यह भी कहा कि वह 2028 में अपना निर्णय इस आधार पर लेंगी कि अमेरिकी जनता के लिए कौन सबसे बेहतर काम कर सकता है। कमला हैरिस जो बाइडेन के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रही थीं 2024 का राष्ट्रपति चुनाव हार गई थीं उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प ने हराया था। हैरिस इससे पहले कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल और अमेरिकी सीनेटर भी रह चुकी हैं।

 

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष|Aries

सम्बंधित ख़बरें