इंदौर और उज्जैन चिकित्सा पर्यटन हब के रूप में विकसित होंगे
भोपाल [ महा मीडिया] भारत में चिकित्सा पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए पांच हब विकसित किए जाने प्रस्तावित हैं। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर-उज्जैन को चिकित्सा पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए योजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इंदौर-उज्जैन क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत यहां का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है जहां महाकाल और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मौजूद हैं। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि इलाज के साथ धार्मिक दर्शन, वेलनेस और नेचुरोपैथी को जोड़कर एक समग्र हीलिंग एक्सपीरियंस तैयार किया जा सकता है, जिससे मरीजों की रिकवरी बेहतर और तेज हो सके।