IPLमें आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच

IPLमें आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच

भोपाल [ महामीडिया] 

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज आईपीएल का  मैच खेला जाना है। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच की शुरुआत शाम साढ़े 7 बजे से होगी। इस मुकाबले को जीतकर पंजाब किंग्स  प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी।इसके विपरीत राजस्थान रॉयल्स को अपनी लय बनाए रखने में काफी संघर्ष करना पड़ा है लगातार खराब प्रदर्शन के कारण वह प्वाइंट्स टेबल में नीचे खिसक गए हैं। शुरुआथ 4 मैचों में 4 जीत हासिल करने के बाद टीम को अगले 4 मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है।

संभावित टीमें

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, अमन राव पेराला।

सम्बंधित ख़बरें