अमेरिकी नाकेबंदी बंद हो तो ईरान होर्मुज का रास्ता खोलेगा

अमेरिकी नाकेबंदी बंद हो तो ईरान होर्मुज का रास्ता खोलेगा

मुंबई [महामीडिया] 

ईरान पहली बार होर्मुज खोलने को तैयार हो गया है। ईरान ने अमेरिका से समुद्री नाकेबंदी हटाने की भी अपील की है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अमेरिका को बातचीत के लिए एक नया प्रस्ताव दिया है । इसमें मुख्य रूप से 3 शर्तें है

1. अमेरिका-इजराइल के साथ चल रहा युद्ध खत्म हो और आगे हमला न करने की गारंटी मिले।

2. अमेरिका की समुद्री नाकेबंदी हटे, होर्मुज खुले और जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू हो।

3. परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम संवर्धन जैसे विवादित मुद्दों पर बात हो।

हालांकि ट्रम्प इस प्रस्ताव को मानने को तैयार नहीं हैं। ट्रम्प सरकार का मानना है कि अगर बिना परमाणु कार्यक्रम का मामला सुलझाए बिना होर्मुज खोला गया तो अमेरिकी पक्ष कमजोर हो जाएगा इसलिए दोनों का हल एक साथ ही निकाला जाना चाहिए। होर्मुज जलडमरूमध्य  फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है जो विश्व की तेल आपूर्ति के लिए रीढ़ की हड्डी माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें