सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान और चीन का सयुंक्त प्रयास विफल

सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान और चीन का सयुंक्त प्रयास विफल

भोपाल [ महामीडिया] 

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान और चीन की उस संयुक्त कोशिश को रोक दिया है जिसमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी  और मजीद ब्रिगेड को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की गई थी। पाकिस्तान और चीन ने पिछले साल सितंबर में सुरक्षा परिषद के '1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति' के तहत बीएलए और मजीद ब्रिगेड को ब्लैकलिस्ट करने के लिए संयुक्त प्रस्ताव पेश किया था। पता चला है कि इस महीने अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने इस कोशिश को रोक दिया। यह तीनों देश सुरक्षा परिषद के स्थायी वीटो अधिकार वाले सदस्य हैं।

सम्बंधित ख़बरें