खजुराहो में गर्मी के दस साल का रिकॉर्ड टूटा

खजुराहो में गर्मी के दस साल का रिकॉर्ड टूटा

भोपाल [ महामीडिया] 

म.प्र.इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। खजुराहो में सोमवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो 10 साल में सबसे अधिक है। छतरपुर जिले का ही नौगांव दूसरा सबसे गर्म शहर बनकर उभरा है । इस भीषण गर्मी ने बुरी तरह आम जनजीवन को प्रभावित किया है  । मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू बढ़ने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में दोपहर के समय बाहर निकलना खतरनाक साबित हो सकता है। प्रशासन ने लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी है।

सम्बंधित ख़बरें