मुंबई में भू स्खलन और भारी बारिश
भोपाल [ महामीडिया]
मुंबई के विक्रोली में कल रात चट्टाने खिसकने से दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गये है। यह घटना रात करीब 2 बजे पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर खिसककर एक झोपड़ी पर गिरने से हुई है। घटना की जाँच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पीड़ितों की पहचान शालू मिश्रा और सुरेशचंद्र मिश्रा के रूप में हुई है वहीं दो अन्य लोग आरती मिश्रा और ऋतुराज मिश्रा, राजावाड़ी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इलाके से सारा मलबा हटा दिया गया है और आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है।आज मुंबई में भारी बारिश हो रही है जिससे गांधी नगर और किंग्स सर्कल समेत शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है वहां जलमग्न सड़कें और रेलवे स्टेशन की पटरियां दिखाई दे रही हैं।