म.प्र. के दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम कल

म.प्र. के दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम कल

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार कल खत्म होने वाला है। कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम कल 15 अप्रैल  को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों कक्षाओं के परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर परिणाम की आधिकारिक घोषणा मोहन यादव करेंगे। छात्र इन वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे :
mpresults.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
mponline.gov.in 

सम्बंधित ख़बरें