मोदी ने गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली
गंगटोक[महामीडिया]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के सिक्किम दौरे पर हैं। उन्होंने आज मंगलवार सुबह गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा है की इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर ऊर्जा से भर गया। प्रधानमंत्री आज गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे जिसे राज्य की समृद्ध पारिस्थितिक और पुष्प विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विश्व स्तरीय ऑर्किड अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।