नर्मदापुरम में सबसे अधिक तापमान
भोपाल [ महामीडिया] मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है। नर्मदापुरम मध्य प्रदेश में सबसे गर्म जिलों में से एक बना हुआ है जहाँ पारा 42°C के पार चला गया है। यहाँ भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति है।आने वाले दिनों में नर्मदापुरम के तापमान में 3-4 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम सहित तीन जिलों में पारा 40°C से ऊपर बना हुआ है जिसमे रतलाम, धार, मंडला और खजुराहो जैसे जिले शामिल हैं ।